लाइव न्यूज़ :

नोएडा में निर्माण स्थल से 41 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:37 IST

Open in App

नोएडा, दो अक्टूबर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे 41 बंधुआ मजदूरों को पुलिस और जिला प्रशासन ने मुक्त कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली स्थित नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बांडेड लेबर (एनसीसीबीएल) के निर्मल गौराना ने शिकायत की थी कि डेल्टा-प्रथम सेक्टर में एक निर्माण स्थल पर 41 मजदूरों को बधुंआ बनाकर उनसे काम करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर जिला प्रशासन व पुलिस की एक संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल पर छापा मारा और 41 मजदूरों को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश मजदूर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हैं, जिन्हें उनके गांव भेजा जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बिल्डर सुनील मिंगलानी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और बंधुआ श्रम व्‍यवस्‍था (उन्‍मूलन) अधिनियम, 1976 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह