लाइव न्यूज़ :

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए 4071.23 करोड़ रुपये का आवंटन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पेश केंद्रीय बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 4071.23 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। इस हिसाब से पिछले वर्ष की तुलना में इसके लिए 303 करोड़ रुपये की कमी हुई है।

प्रसार भारती को आवंटन पिछले वित्त वर्ष में आवंटित 2889.36 करोड़ रुपये से घटाकर 2640.11 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

हालांकि, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) जैसे अन्य स्वायत्त निकायों के लिए बजट बढ़ा है। पीसीआई को इस बार 20 करोड़ रुपये मिले है, उसे 2020-21 में 8.9 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं एफटीआईआई को इस बार 58.58 करोड़ रुपये मिले है जिसे पिछले वित्त वर्ष 49.40 करोड़ रुपये मिले थे।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के लिए सरकार ने 65 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं, जिसे 2020-21 के लिए 61.30 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे।

बजट में, सामाजिक सेवा मद में प्रसारण के लिए आवंटन 3218.56 करोड़ रुपये से घटकर 2921.11 करोड़ रुपये हो गया है। सूचना एवं प्रचार के लिए कुल 971.26 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बजट को ‘‘दूरंदेशी’’ बताया और कहा कि भारत ने न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीती बल्कि समृद्धि की ओर भी अग्रसर हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग