लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में कचरा प्रबंधन के लिए 40,700 करोड़ रुपये आवंटित

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत दो लाख से अधिक गांवों की मदद के लिए 40,700 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की गयी है। जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में बताया। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र करीब 14,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जबकि राज्य 8,300 करोड़ रुपये खर्च करेंगे तथा शेष राशि अन्य स्रोतों से आयेगी।

जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया ने सोमवार को एसडब्ल्यूबी (जी) की प्रगति की समीक्षा की। मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम-जी) चरण-दो का लक्ष्य मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में 40,700 करोड़ रुपये के निवेश से सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) व्यवस्था के जरिये दो लाख से अधिक गांवों की मदद करना है।’’

मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एमबीएम-जी की राष्ट्रीय योजना मंजूरी समिति (एनएसएससी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वार्षिक कार्यान्वयन योजना (एआईपी) को मंजूरी दी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र करीब 14,000 करोड़ रुपये की मदद करेगा, राज्य 8,300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेंगे। करीब 12,730 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से मिलेंगे और 4,100 करोड़ रुपये मनरेगा से आयेंगे।’’ इसके अलावा राज्य 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राज्य उद्योग मॉडल, सीएसआर और जैसी अन्य योजनाओं के जरिये निवेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos