लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 407 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार अक्टूबर ओडि़शा में कोरोना वायरस संक्रमण के 407 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,28,366 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 606 मरीज ठीक हुये हैं, जिसके बाद अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10,15,018 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में 74 बच्चे और किशोर हैं जिनकी उम्र शून्य से 18 साल के बीच है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,220 हो गयी है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 5,075 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इसने बताया कि राज्य में अब तक 87,79,488 लागों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो