लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 40,414 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:15 IST

Open in App

मुंबई, 28 मार्च महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40,414 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 27,13,875 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में 25 मार्च को ही मामलों की संख्या 26 लाख पहुंची थी।

विभाग ने बताया कि कोविड-19 के कारण 108 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 54,181 पर पहुंच गई है।

मुंबई में रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 6,933 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 3,98,724 हो गई है।

विभाग ने बताया कि मुंबई में इस महामारी से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,653 हो गई है।

महाराष्ट्र में दिन के दौरान 17,874 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 23,32,453 हो गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अभी 3,25,901 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे