लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 404 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:01 IST

Open in App

ईटानगर, पांच जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 404 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,786 हो गई। वहीं, तीन और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 122 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र, पूर्वी सियांग और लोअर सियांग के तीन मरीजों की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

जम्पा ने बताया कि नए मामलों में से चांगलांग में सबसे अधिक 102 नए मामले सामने आए। उसके बाद कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में 52, नमसाई (38), अंजॉ (36), तवांग (21), लोहित, पश्चिम कामेंग और पक्के केसांग में 19-19, लोअर दिबांग घाटी (15), लोअर सुबनसिरी और पापुमपारे में 14-14 नए मामले दर्ज किए गए जबकि पूर्वी सियांग में 11 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 387 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 12 आरटी-पीसीआर और पांच ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये।

जम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी कोविड-19 के 3,829 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 415 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,835 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 86.27 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.49 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,16,569 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3,70,780 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?