लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 404 नए मामले

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:13 IST

Open in App

ईटानगर, आठ जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 404 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,283 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 184 हो गई। नए 404 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 98, ईस्ट सियांग में 38, लोहित में 32, वेस्ट कामेंग में 27, तवांग में 24, पापुमपारे में 23, चांगलांग में 22, अपर सुबनसिरी तथा लेपरादा में 18-18, लोअर दिबांग वैली में 15, कामले में 14 और वेस्ट सियांग में 13 मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 3,363 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और कुल 34,736 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 90.73 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 7.4 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 8,00,789 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 6,74,729 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह