लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर एक सप्ताह में पहुंचेंगे 4,020 ऑक्सीजन सिलेंडर : एएआई

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले एक सप्ताह में विदेश से 4,020 ऑक्सीजन सिलेंडर भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे।

एएआई ने एक बयान में बताया कि हवाईअड्डे ने 23 अप्रैल से 11 मई के बीच 156 ऑक्सीजन टैंकर, 536 ऑक्सीजन सांद्रक और 140 ऑक्सीजन सिलेंडर के परिवहन का प्रबंधन किया है।

बयान के अनुसार, इन सामग्री को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा ले जाया गया।

एएआई ने कहा, ‘‘ 10 लीटर के 3,500 सिलेंडर और 46.7 लीटर के 1,520 सिलेंडर के एक सप्ताह के भीतर विदेश से आने की उम्मीद है।’’

एएआई, भुवनेश्वर हवाईअड्डे सहित देश भर में 100 से अधिक हवाईअड्डों का मालिक है और उनका प्रबंधन करता है।

गौरतलब है कि भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर का सामना कर रहा है और कई राज्यों के अस्पतालों में कर्मचारियों, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की कमी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए अद्यतन आंकडों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के एक दिन में 3,62,727 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,37,03,665 हो गई। वहीं, 4,120 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,58,317 हो गई।

आकंड़ों के अनुसार, देश में अभी 37,10,525 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया