लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 402 नए मामले , सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 13:45 IST

Open in App

पुडुचेरी, 13 जून पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 402 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गयी। नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,12,528 जबकि मृतक संख्या 1,684 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार को संक्रमण के 442 मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे के दौरान अस्पतालों से 809 मरीजों को छुट्टी मिल जाने से अब 5331 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 1,05,513 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में तीन-तीन और माहे में एक मरीज की मौत हो गयी। पिछले 24 घंटे में 8,724 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 11.64 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत एवं स्वस्थ होने की दर 93.77 प्रतिशत है।

कुमार ने बताया कि अब तक 36,407 स्वास्थ्य कर्मियों को और 22,642 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक या 45 साल से अधिक उम्र के 2.10 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान