लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु

By भाषा | Updated: August 13, 2021 12:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़ कर 4,30,254 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है। यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से उबरने की दर 97.46 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,760 मामलों की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 19,70,495 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 48,94,70,779 हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 19 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,02,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंगलवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 52.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जिन 585 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 208 की मौत महाराष्ट्र में और 160 की केरल में हुई। अभी तक इस महामारी से 4,30,254 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,34, 572 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,911 की कर्नाटक में, 34,428 की तमिलनाडु में, 25,068 की दिल्ली में, 22,780 की उत्तर प्रदेश में, 18,280 की केरल में और 18,268 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे