लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में 401 विद्यार्थी और लोक कलाकार हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: January 14, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली के चार विद्यालयों के 321 विद्यार्थी और कोलकाता के 80 लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

मंत्रालय ने बताया कि कोलकाता के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (पूर्वी आंचलिक सांस्कृतिक केंद्र) से कलाकारों का चयन हुआ है। वहीं डीटीईए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट आबू पब्लिक स्कूल, विद्या भारती स्कूल, गर्वन्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का चयन सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए हुआ है।

कोविड-19 के मद्देनजर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों और कलाकारों की संख्या में कटौती हुई है। पिछले साल जहां 600 से ज्यादा बच्चों और कलाकारों ने हिस्सा लिया था, वहीं इस साल यह संख्या 401 है। बयान में बताया गया है कि गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 102 विद्यार्थी ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ के विषय पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त,2019 में शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मुवमेंट’ से प्रेरित है। वहीं डीटीईए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 127 बच्चे तमिलनाडु के लोक नृत्य की प्रस्तुति पारंपरिक परिधान में देंगे। माउंट आबू पब्लिक स्कूल और विद्या भारती स्कूल के बच्चे ‘ आत्मनिर्भर भारत: विजन ऑफ सेल्स रिलायंट इंडिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं 80 लोक कलाकार कालाहांडी के लोक नृत्य बजाशाल की प्रस्तुति देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह