लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 4,009 नए मामले, 14 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 10:58 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस के 4,009 नए मामले सामने आने के साथ यहां संक्रमण के कुल मामले 3.55 लाख के पार पहुंच गए जबकि 14 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,838 हो गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में 18 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकड़ों में बताया गया कि सर्वाधिक 705 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से सामने आए। मेडचल मल्काजगिरी में 363 नए मामले और निजामाबाद में 360 नए मामले सामने आए।

यहां संक्रमण के कुल 3,55,433 मामले हैं। 1,878 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,14,441 हो गई है।

राज्य में 39,154 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। रविवार को यहां 83 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक 1.18 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.51 फीसदी है, वहीं संक्रमणमुक्त होने की दर 88.46 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब