लाइव न्यूज़ :

ज्वार की चेतावनी के बाद बंगाल में 4000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के यास प्रभावित मौसुनी और घोरमारा द्वीपों से 4000 से अधिक लोगों को 11 एवं 26 जून की ज्वार चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा ने बताया कि मौसुनी द्वीप से करीब 3000 एवं घोरमारा द्वीप से करीब 1100 लोगों को जिले के विभिन्न बाढ़ केंद्रों में पहुंचाया गया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अब तक हमने इन द्वीपों से 4000 से अधिक लोगों को अन्यत्र पहुंचाया है लेकिन मुख्मयंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर अभी और लोगों को निकाला जाना है। घोरमारा में 1100 परिवार तथा मौसुनी द्वीप में 3200 परिवार रहते हैं ’’

बनर्जी ने जिला प्रशासन को इन दोनों द्वीपों के निवासियोंको वहां से अन्यत्र पहुंचाने का निर्देश दिया था क्योंकि 26 मई को यास के चलते तटबंध क्षतिग्रस्त हो गये थे और जून के अंत तक उनकी मरम्मत नहीं की जा सकती है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ सिंचाई विभाग मरम्मत कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है।’’हाजरा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 11 जून को ज्वार से उठने वाली लहरें धोबाल और शिवपुर में नहीं प्रवेश करेगी लेकिन गोसाबा, कुलटुली, पठारमप्रतिमा, फ्रेजरगंज, नौपुकुरिया, ईश्वरीपुर और नारायणपुर के कई हिस्सों में पानी भर सकता है क्योंकि इन क्षेत्रों में तटबंध की मरम्मत पूरी हो नहीं पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है