लाइव न्यूज़ :

असम में 400 वन धन विकास केंद्र खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री सरमा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि असम में आदिवासी आबादी के लिए आजीविका सृजन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए असम में चार सौ वन धन विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

एक विशिष्ट 'वन धन विकास केंद्र' में 20 आदिवासी सदस्य होते हैं। ऐसे 15 'वन धन विकास केंद्र' एक 'वन धन विकास केंद्र' समूह बनाते हैं।

'वन धन विकास केंद्र' बड़े पैमाने पर आजीविका, और बाजार संबंधों के साथ-साथ उद्यमिता के अवसर प्रदान करते हैं।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ यहां बैठक के बाद, सरमा ने ट्वीट किया, ''आदिवासी कला और शिल्प को बढ़ावा देकर हमारी आदिवासी आबादी को आजीविका प्रदान करने के लिये 400 वन धन विकास केंद्र स्थापित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में सात और एकलव्य विद्यालयों और पांच जनजातीय खाद्य पार्क 'ट्राइफूड' स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मुंडा ने कहा कि रविवार से शुरू हुई उनकी दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों की प्रगति व राज्य और उत्तर पूर्व क्षेत्र की आदिवासी आबादी के विकास के लिए लागू योजनाओं की समीक्षा करना है।

एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ''वन धन केंद्र असम में आदिवासी आजीविका और उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एक रुख बदलने वाला कदम साबित हो सकता है, जबकि एकलव्य विद्यालय आदिवासी बच्चों को समान और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू