लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में ऐसे 400 स्कूल बंद किये गये, जहां एक भी दाखिला नहीं हुआ था: मुख्यमंत्री खांडू

By भाषा | Updated: November 18, 2021 10:31 IST

Open in App

ईटानगर, 18 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार पूरी शिक्षा प्रणाली में सुधार कर रही है और ऐसे स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जहां एक भी दाखिला नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों की संख्या तीन हजार से अधिक है, जो स्वतंत्रता के समय केवल तीन थी। लेकिन फिर शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं आया है।

खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले के बोमडिला में सरकारी कॉलेज के स्थायी परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ हमने राज्य में अभी तक ऐसे करीब 400 स्कूल बंद किए हैं, जहां एक भी दाखिला नहीं हुआ। साथ ही, 60 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक स्कूल का चयन कर, उसे सभी सुविधाओं से लैस एक ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित करने का निर्णय किया गया है।’’

आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सामुदायिक संगठनों से अपने क्षेत्रों का दौरा करने और यह सिफारिश करने का आह्वान किया कि कौन से स्कूल बंद किए जा सकते हैं और किन स्कूलों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।

महाविद्यालय का नया स्थायी परिसर बोमडिला शहर के बाहरी इलाके में जिला मुख्यालय में 70 एकड़ भूभाग में बना है। 1988 में स्थापित यह कॉलेज, पहले ‘हायर सेकेंडरी स्कूल’ की इमारत में चलाया जा रहा था।

खांडू ने स्थायी परिसर के वास्ते भूमि दान करने के लिए ग्रामीणों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि शहर से कुछ ही दूरी पर एक आदर्श माहौल में नवनिर्मित बुनियादी ढांचा छात्रों को शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

इस मौके पर, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य के शिक्षा मंत्री तबा तेदिर भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया