लाइव न्यूज़ :

गुजरात में ईद-ए-मिलाद के जुलूस में सीमित क्षेत्र में 400 लोग शामिल हो सकेंगे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में ईद-ए-मिलाद के जुलूस में सीमित क्षेत्र में 400 तक की संख्या में लोग शामिल हो सकेंगे।

कांग्रेस के तीन विधायकों-गयासुद्दीन शेख, इमरान खेडावाला और मोहम्मद जावेद पीरजादा के आग्रह के एक दिन बाद राज्य सरकार ने यह घोषणा की। इन विधायकों ने सरकार से आग्रह किया था कि जुलूस में लोगों के शामिल होने की संख्या 15 से बढ़ाकर 400 तक की जानी चाहिए।

गुजरात सरकार ने राज्य में ईद-ए-मिलाद समारोह को रविवार को मंजूरी दे दी थी और घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कुछ प्रतिबंधों के साथ मंगलवार को जुलूस निकाला जा सकता है।

गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद के जुलूस में एक वाहन और 15 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते।

राज्य सरकार द्वारा रविवार को अधिसूचना जारी किए जाने के बाद, शेख और दो अन्य मुस्लिम विधायकों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर संबंधित नियम पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे गुजरात में कोविड​​​​-19 संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार एक जुलूस में 400 तक की संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति देने का आग्रह किया।

सरकार ने आज जारी स्पष्टीकरण में कहा कि यदि जुलूस किसी क्षेत्र में, मुहल्ले में या सड़क पर निकलता है और उस क्षेत्र से बाहर नहीं जाता है तो इसमें 400 लोग शामिल हो सकते हैं।

गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यदि जुलूस संबंधित क्षेत्र से बाहर जाता है तो रविवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इसमें 15 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते।

सरकार ने रविवार को यह भी कहा था कि राज्य के आठ शहरों में जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू के मद्देनजर जुलूस केवल दिन में ही निकाले जा सकते हैं और ये अपने इलाकों में ही सीमित रहने चाहिए, जिससे कि ये कम से कम समय में पूरे हो सकें।

विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्तमान में, गुजरात के आठ प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू है, जहां राज्य सरकार पहले ही 400 लोगों की सीमित संख्या के साथ धार्मिक, राजनीतिक या सामाजिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे चुकी है।

इस महीने की शुरुआत में, राज्य सरकार ने कोविड-19 के चलते आठ शहरों-अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़ और भावनगर में रात्रिकालीन कर्फ्यू को 10 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल