लाइव न्यूज़ :

कोहरे से बचाव के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगाई गईं 400 फॉग लाइट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 00:38 IST

Open in App

नोएडा से आगरा के मध्य यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों के दौरान कोहरे से बचाव के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 400 फॉग लाइटें लगवाई हैं. यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं. यह जानकारी अथॉरिटी के प्रतिनिधि मेजर मनीष ने मथुरा के जिला प्रशासन को दी है. उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने शीत ऋतु के दौरान कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए कई इंतजाम किए हैं.

इसी कड़ी में 165 किमी लंबे मार्ग पर हर 400 मीटर की दूरी पर एक फॉग लाइट लगाई गई है. पूरे यमुना-एक्सप्रेस वे पर कुल 400 से अधिक लाइटें लगाई गई हैं ताकि घने कोहरे के बीच वाहनों की दृश्यता बनी रहे. माइलस्टोन अच्छी तरह दिख सके, इसके लिए विशेष प्रकार से चमकने वाले बोर्ड लगवाए जा रहे हैं जिससे वाहन चालक आवश्यकता होने पर अपनी लोकेशन आसानी से बता सके. मेजर ने बताया कि गत वर्ष सर्दियों में 82 से ज्यादा बड़े हादसे हुए थे. इस बार एक्सप्रेस वे में हादसों से बचाव के लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं.

हर टोल पर वाहन चालकों को स्पीड पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पर्चे बांटे जा रहे हैं. एक्सप्रेस-वे पर सेफ्टी लाइन को और गाढ़ा बनाया जा रहा है जिससे वह दूर से ही नजर आ जाए. बॉक्स अस्पतालों से किया अनुबंध इन ऐहतियाती तैयारियों के साथ सात नए अस्पतालों से, दुर्घटना होने पर घायलों को चिकित्सकीय मदद दिलाने के लिए अनुबंध किया गया है. इनमें नोएडा का एक, मथुरा तथा आगरा के तीन-तीन अस्पताल शामिल हैं. दूसरी ओर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने अभी तक कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए की गई तैयारियों की कोई जानकारी, इस संबंध में बुलाई गई बैठक में नहीं दी है.

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं