लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 400 परिवार गंगा के कटान से हुए बेघर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:15 IST

Open in App

इंग्लिश बाजार (पं.बंगाल), 15 सितंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में करीब 400 परिवार गंगा के कटान में गांवों के नदी में समा जाने से बेघर हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कालियाचक-3 ब्लॉक के बीरनगर-1 पंचायत के सरकारटोला, मुकुंदटोला और लालूटोला गांव का अधिकतर हिस्सा कटान की वजह से गंगा नदी में समा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को विभिन्न स्कूलों और अन्य स्थानों पर बनाए शिविर में आश्रय दिया गया हैं। पंचायत प्रमुख सीमा हलदर ने बताया कि राहत के तौर पर इन परिवारों को चावल, चिउड़ा और गुड़ मुहैया कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कई घर, मंदिर,पानी की टंकी,सड़क और धान के खेत कटान की वजह से नदी में समा गए हैं। हलदर ने बताया कि रविवार को करीब 10 घंटे के भीतर 500 मीटर लंबा और 150 मीटर चौ़ड़ा इलाका कटान की वजह से नदी में समा गया।

अधिकारियों ने बताया कि अबतक करीब 3000 लोग विस्थापित हुए हैं। पश्चिम बंगाल की सिंचाई मंत्री सबीना यास्मीन ने जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा के साथ इलाके का दौरा किया और हालात पर चर्चा की।

यास्मीन ने कहा कि गंगा नदी में कटान राष्ट्रीय समस्या है और केंद्र सरकार को इसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पहले ही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कर चुकी हूं।’’

मित्रा ने कहा कि यह इलाका फरक्का बैराज परियोजना प्राधिकरण के न्यायाधिकार क्षेत्र में है जो केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

उन्होंने कहा,‘‘मैंने इस मुद्दे को फरक्का बैराज परियोजना प्राधिकरण के समक्ष कई बार उठाया। उन्होंने बताया कि गंगा का बढ़ता जलस्तर कोई कदम उठाने में बाधा उत्पन्न कर रहा है। फिर भी हम देख रहे हैं कि क्या किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!