लाइव न्यूज़ :

जम्मू में आयोजित सेना की भर्ती रैली के लिए 40 हजार ने कराया पंजीकरण

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:11 IST

Open in App

जम्मू, 20 फरवरी पिछले साल कोरोना वायरस की महामारी शुरू होने के बाद जम्मू संभाग में सेना द्वारा आयोजित पहली भर्ती रैली में युवाओं का भारी उत्साह दिखा है और अबतक करीब 40 हजार युवा भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से छह मार्च तक चलने वाली भर्ती रैली में सैनिकों की विभिन्न श्रेणी में सुंजवान सैन्य ठिकाने के एजिस ऑफ टाइगर डिविजन के तहत भर्ती हो रही है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। सेना भर्ती कार्यालय इस समय चल रही भर्ती रैली को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिवालिक ब्रिगेड, जम्मू संभाग के नागरिक प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय कर रहा है।

टाइगर डिविजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर (जीओसी) मेजर जनरल विजस बी नायर ने शनिवार को भर्ती रैली की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने बताया कि जीओसी को शिवालिक ब्रिगेड के कमांडर एवं जम्मू में भर्ती के निदेशक एपी सिंह ने सुरक्षा, धांधली रोकने एवं कोविड-19 से सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था से अवगत कराया।

उन्होंने बताया, ‘‘ भर्ती रैली को युवाओं से शानदान समर्थन मिला है और अबतक करीब 40 हजार उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का भर्ती के दौरान सभी उम्मीदवारों एवं कर्मियों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा