लाइव न्यूज़ :

तटीय सड़क परियोजना का 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है : बीएमसी प्रमुख

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:58 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मरीन ड्राइव से वर्ली तक 12,000 करोड़ रुपये की तटीय सड़क परियोजना का 40 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है, जिसमें एक किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि परियोजना का काम नवंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।

चहल ने कहा कि अब तक पूरे किए गए कार्य में दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल के नीचे एक किलोमीटर लंबी और 40 फुट व्यास की एक सुरंग शामिल है। अब सिर्फ 900 मीटर सुरंग का काम बाकी है।

उन्होंने दावा किया कि यह देश में समुद्र के नीचे बन रही 40 फीट व्यास की ‘‘अपनी तरह की पहली’’ सुरंग परियोजना है।

चहल के अनुसार, मरीन ड्राइव और वर्ली के बीच नागरिक निकाय द्वारा बनाई जा रही तटीय सड़क परियोजना 27 किमी लंबी है।

चहल ने कहा, ‘‘ चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है और इस परियोजना का काम नवंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह