लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में शादी समारोह में 40 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे:चौहान

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:20 IST

Open in App

भोपाल, 13 जून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि प्रदेश में अब शादी समारोह में 40 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। साथ ही कहा कि शादी में शामिल हो रहे सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी।

चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन समितियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर 15 जून तक नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिलों की आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों को अपने निवास से ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह बात कही।

चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण का संकट अभी गया नहीं है। तीसरी लहर की आशंका है। सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है। राजनैतिक, सामाजिक गतिविधियां, जुलूस-जलसे, भीड़ वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। स्कूल-कॉलेज, खेलकूद, स्टेडियम में कार्यक्रम आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा, '' प्रदेश में जन-भागीदारी मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। हमें तीसरी लहर को रोकने के लिए लगातार सक्रियता बनाए रखनी होगी। अमेरिका, इंग्लैंड और सिंगापुर के अनुभव यही बताते हैं कि जहां कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन गंभीरता से हुआ, वहां संक्रमण पुन: नहीं फैला। लेकिन जहां लापरवाही बढ़ी, वहां संक्रमण पुन: फैलना आरंभ हो गया है।''

चौहान ने समिति सदस्यों से कोरोना संक्रमण नियंत्रण, बाजार और व्यापारिक गतिविधियों को खोलने और टीकाकरण के संबंध में सुझाव भी मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण नियंत्रण में है। ग्राम, वार्ड, नगर और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों द्वारा संभाले गए दायित्व, परिश्रम और सहयोग के कारण ही कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका है। रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 274 नये मामले आए हैं जबकि 18 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर की चेतावनी सामने है और ब्लैक फंगस की चुनौती बनी हुई है। अभी आपदा प्रबंधन समितियों का काम समाप्त नहीं हुआ है। इन समितियों ने ग्राम, वार्ड, जिला और नगर स्तर पर बेहतर टीम के रूप में कार्य किया है। अभी आगे भी इन्हें जिम्मेदारी संभालनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?