लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 40 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 40 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। यहां संक्रमण दर 0.09 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सा बुलेटिन जारी नहीं किया था। दिसंबर में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। नवंबर में संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई थी, अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,41,398 हो गई। वहीं अब तक 14.15 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 25,099 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शहर में 344 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 86 है।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार किया है। दिल्ली में रविवार को ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि तंजानिया से यहां पहुंचे 37 वर्षीय एक व्यक्ति में हुई, जो टीके की दोनों खुराक लगवा चुका है। व्यक्ति में संक्रमण के आंशिक लक्षण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे