लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 40 नए मामले, किसी भी संक्रमित की मौत नहीं, संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 40 नये मामले सामने आये एवं संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े से मिली।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,40,270 हो गई है जबकि 14.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में वायरस के कारण अबतक 25,091 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अबतक किसी भी संक्रमित की मृत्यु होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में अक्टूबर में कोविड-19 से पीड़ित चार मरीजों की मौत हुई थी जबकि सितंबर में पांच संक्रमितों की मृत्यु हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही जबकि एक दिन पहले 49,912 नमूनों की जांच की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 54 नए मामले सामने आये थे तथा संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी जबकि मंगलवार को 33 नए मरीज मिले थे और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे