लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 40 नए मामले, चार और लोगों ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:11 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो जनवरी असम में शनिवार को 40 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,16,251 हो गए। इस बीमारी से चार और लोगों की मौत से राज्य में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 1,049 हो गई।

राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार से इस बीमारी के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या 1,049 हो गई। राज्य में वर्तमान मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत है। राज्य में अन्य कारणों से 1,347 कोविड रोगियों की मृत्यु हुई है।

उसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत है। 15,429 जांच होने के बाद 40 नए मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को कोविड-19 से 82 और मरीज ठीक हुए, जिसके बाद राज्य में बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,989 हो गई। राज्य में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में 98 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया कि कुल 2,16,251 कोविड-19 मामलों में से, वर्तमान में 3,213 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 60,14,286 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट दोनों शामिल हैं।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार की रात को घोषणा की कि वह अब खुद कोविड महामारी के बारे में राज्य का अद्यतन विवरण देना बंद कर देंगे, जो वह 31 मार्च को राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद से रोजाना कर रहे हैं।

उनका कहना है कि जनजीवन अब वापस कोविड से पहले वाली स्थिति में लौट चुका है।

सरमा ने ट्वीट किया, "270 से अधिक दिनों तक मैंने कोविड-19 अपडेट साझा किया है। संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। जनजीवन कोविड के पहले वाली स्थिति में वापस आ गया है। स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। मैं विशेष विशेष अपडेट को छोड़कर, इस दैनिक अपडेट को जारी करना बंद कर दूंगा।’’

सरमा ने आगे कहा कि उन्होंने बिना किसी विराम के, 270 से अधिक दिनों तक अपडेट को साझा किया है, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos