लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 40 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:13 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 14 मई अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 40 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,510 हो गयी है, जबकि संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि 39 नए मरीज संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान मिले जबकि एक मरीज कहीं से यात्रा कर लौटा था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 83 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 38 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे द्वीपसमूह में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6,213 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 214 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कुल 1,16,586 लोगों का टीकाकरण हुआ है और इनमें से 16,917 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

अंडमान निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 के लिए अब तक 3,78,462 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.72 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह