लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 40 नये मामले आए, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:27 IST

Open in App

रांची, 14 जुलाई झारखंड में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई जिसे मिलाकर अबतक राज्य में इस महामारी से 5,120 लोगों की जान जा चुकी है।स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि इस अवधि में 40 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,411 हो गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में कुल 3,46,411 संक्रमितों में से 3,40,944 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 347 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान राज्य में कुल 58,266 नमूनों की कोविड जांच की गई, जिनमें 40 संक्रमित पाये गए। विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में केवल सात नये मामले आए हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से राज्य में एक मात्र मौत बोकारो में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं