राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:48 IST2021-08-05T23:48:58+5:302021-08-05T23:48:58+5:30

40 new cases of corona virus infection surfaced in Rajasthan | राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले सामने आये।

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नये मामले सामने आये है। उनमें जयपुर के 13, उदयपुर-पाली के पांच-पांच , अलवर-नागौर के चार-चार नये मामले हैं। राज्य के 33 जिलों में से 23 बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त पाये गये।

आंकड़ों के अनुसार इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8954 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 20 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।अब राज्य में 231 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 40 new cases of corona virus infection surfaced in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे