लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 40 और मरीजों की मौत, 173 नये मामले मिले

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:48 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जून उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 40 मरीजों की मौत हो गई जबिक संक्रमण के 173 नये मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 40 और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक कुल 22,443 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है जबकि इसी अवधि में 173 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,05,384 हो गया है।

इसके अनुसार राज्‍य में मौजूदा समय में 3,197 संक्रमित उपचाराधीन हैं जिनका पृथक-वास, निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसमें कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 328 मरीज ठीक हुये हैं और अब तक 16,79,744 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के गौतमबुद्ध नगर जिले में 14 और लखनऊ में 11 नए मरीज मिले । इसके बाद सभी जिलों में नये मिलने वाले मरीजों की संख्या इकाई में हो गई है और गाजीपुर, उन्नाव, आजमगढ़, सुलतानपुर, मऊ और पीलीभीत जैसे जिलों में एक भी नये मरीज नहीं मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रयागराज में 11 और लखनऊ में 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राज्य में कोरोना के कुल 2.66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 5.68 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर