लाइव न्यूज़ :

बलिया में पकड़ी गई 40 लाख रुपये की अवैध शराब, तीन गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:45 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 13 फ़रवरी जिले की हल्दी पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से अंग्रेजी शराब मंगाकर बिहार में अवैध रूप से बिक्री करने वाले एक शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस के अनुसार गिरोह के क़ब्ज़े से 40 लाख रुपये क़ीमत की शराब बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौके से तीन तस्कर पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकारों को बताया कि आज पूर्वान्ह मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि ग्राम मुड़ाडीह ताल सिवान स्थित बच्चा सिंह के पोल्ट्री फार्म पर हरियाणा से शराब मंगाकर, उसे अपमिश्रित करके विक्रय हेतु बिहार भेजा जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर हल्दी पुलिस ने पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आकाश सिंह, निवासी पोखरा गायघाट, थाना हल्दी, विजय नायक, निवासी डूमर टोली, थाना नगड़ी, जिला रांची, झारखण्ड व राजकुमार राम, निवासी जैनपुर, थाना रगेली, जिला मोरंग (नेपाल) को अपमिश्रित अंग्रेजी शराब 750 एमएल की 170 पेटी, 375 एमएल की 188 पेटी व 180 एमएल की 97 पेटी (कुल 4060.08 लीटर) तथा 5 किलो यूरिया, 3 किलोग्राम फिटकरी व 2 किलोग्राम नौशादर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये है। एसपी के मुताबिक़ मौके से बच्चा सिंह समेत तीन तस्कर पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि बच्चा सिंह और उनके क़रीबी पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करते हैं जो पुलिस को देखते ही फ़रार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग