लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में खेत में सुखाया जा रहा 40 लाख का गांजा पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:47 IST

Open in App

इंदौर, 28 दिसंबर मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने इंदौर के पड़ोसी धार जिले के खेत में सुखाया जा रहा करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा जब्त किया और मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संतोष हाड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर धार जिले की मनावर तहसील के हनुवंतिया गांव के खेत से गांजे की यह खेप जब्त की गई।

उन्होंने बताया, "बल्लू सीताराम अपने खेत में गांजे की कटी फसल सूखा रहा था। उसे हमने मौके से गिरफ्तार कर लिया।"

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?