लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर शुरू, इस सप्ताह बर्फबारी का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 दिसंबर कश्मीर में मंगलवार को 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर शुरू होगा गया, इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, घाटी में सभी जगह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिज़ार्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में रात को और ठंड होने तथा न्यूनतम में गिरावट का अनुमान लगाया है। 22 से 25 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।

कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर यानी आज से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, भारी हिमपात होता है।

‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन को ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल