लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात की जाएंगी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:19 IST

Open in App

हरिद्वार (उत्तराखंड), 26 दिसंबर अगले महीने हरिद्वार में शुरू होने वाले कुंभ मेले के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (कुंभ मेला) संजय गुंज्याल ने कहा कि केंद्र ने अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनयिां तैनात करने के लिए अपनी मंजूरी दी है, जिनमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सात-सात, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की छह और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 10-10 कंपनियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां एक जनवरी को पहुंचेगी। सात कंपनियों का अगला समूह एक फरवरी को आएगा।

आईजी ने कहा कि शाही स्नान के दिन केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की करीब एक दर्जन कंपनियों को मेला क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र खोजी स्वान के साथ राष्ट्रीय सुरक्ष गार्ड (एनएसजी कमांडो), ‘स्नाइपर’ (निशानेबाज) और बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते भी भेज रही है।

गुंज्याल गंगा सभा के प्रतिनिधियों के साथ एक संगोष्ठी में भी शामिल हुए, ताकि कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के दौरान हर की पैरी घाट को जूता मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान होटलों और धर्मशालाओं में ठहरे श्रद्धालुओं को (होटलों और धर्माशालाओं के) प्रबंधन द्वारा कहा जाना चाहिए कि वे हर की पैरी बगैर जूता पहने जाएं ।

गुंज्याल ने कहा कि हर की पैरी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चमड़े के अलावा अन्य सामग्री से बने जूते और बेल्ट पहनने को भी कहा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो