लाइव न्यूज़ :

गोली दागने जैसी आवाज निकालने वाली 40 बुलेट मोटरसाइकिल जब्त

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:58 IST

Open in App

नोएडा, 13 अगस्त परिवर्तित साइलेंसर लगा कर बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों के खिलाफ इन दिनों चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऐसे 48 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिनकी बाइक के साइलेंसर से गोली चलने जैसी आवाज निकलती है। साथ ही ऐसी 40 बाइक जब्त भी की गई हैं।

परिवहन प्राधिकरण कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि विभाग ने इन दिनों परिवर्तित साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है जिसके तहत अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान अब तक 48 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान परिवर्तित साइलेंसर लगे हुए मिलने पर 40 बुलेट जब्त की गईं और आठ के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि अगर किसी वाहन के सभी कागजात हैं तो उसके खिलाफ परिवर्तित साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पेपर पूरे न होने की दशा में जुर्माने की राशि अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों से बार बार अपील की जा रही है कि अगर उन्होंने अपनी बाइक में परिवर्तित साइलेंसर लगवाया हुआ है तो वे उसे तत्काल निकलवा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह