लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद नहीं प्रयागराज जंक्शन पर आपका स्वागत है, कई स्टेशन के नाम बदले, रेल मंत्री गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 20:37 IST

राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई जिसमें इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया है। इसी तरह शहर के इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट स्टेशन का नाम प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया, "अब चूंकि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।जहां तक स्टेशन के नाम बदलने की बात है, कोड मिलते ही वह कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के करीब एक साल बाद संगम नगरी के रेलवे जंक्शन का नाम भी बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया।

राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई जिसमें इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया है। इसी तरह शहर के इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट स्टेशन का नाम प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

इलाहाबाद जंक्शन और इसके उप नगरीय रेलवे स्टेशनों- इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी और प्रयागघाट स्टेशनों का नाम बदले जाने के साथ शुक्रवार को दो स्टेशनों को नया कोड आवंटित कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम जारी अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया, जबकि इलाहाबाद सिटी का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट का नाम बदलकर प्रयागराज संगम कर दिया गया।

शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन को पीआरवाईजे कोड और प्रयागराज छिवकी को पीसीओआई कोड आवंटित कर दिया गया जो पहले क्रमशः एएलडी और एसीओआई था। इस तरह से इन दो स्टेशनों के लिए टिकट आरक्षण के समय यात्रियों को आरक्षण फार्म में नया कोड भरना होगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन के नाम बदले जा रहे हैं और यह प्रक्रिया कल तक पूरी हो जाएगी।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया, "अब चूंकि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, इसके आधार पर रेलवे नए स्टेशन कोड आबंटित करेगी। ये कोड संभवतः कल ही आबंटित हो जाने चाहिए।"

उन्होंने बताया कि कोड आबंटित होते ही टिकट आरक्षण प्रणाली में ये कोड बदल जाएंगे। जहां तक स्टेशन के नाम बदलने की बात है, कोड मिलते ही वह कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कोड मिले बगैर स्टेशन का नाम बदलने से यात्री असमंजस में पड़ सकते हैं।

सिंह ने बताया कि कोड मिलते ही टिकट आरक्षण भी नए कोड पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री रविवार को प्रयागराज में वैश्य महाकुम्भ सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं और उनके प्रयागराज आगमन से पहले रेलवे नया कोड आबंटित कर सकता है।

बता दें कि अक्टूबर 2018 में इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था। गौरतलब है कि इलाहाबाद का नाम बदलने के बाद नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों में भी नाम बदल दिए गए थे, लेकिन शहर के स्टेशनों का नाम अबतक नहीं बदला था। स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर साल 2018 में जिले का नाम बदलने के बाद जिला प्रशासन ने शासन और रेल मंत्रालय को चिट्ठी भेजी थी।

वहां से इस पत्र को गृह मंत्रालय को भेजा गया और गृह मंत्रालय द्वारा स्टेशनों के नाम बदलने की इजाजत मिलने के बाद यूपी सरकार को पत्र जारी किया गया है। इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी प्रयागघाट के नाम बदल दिए गए है। इसको लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है।

टॅग्स :इलाहाबादप्रयागराजउत्तर प्रदेशपीयूष गोयलयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया