लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 4 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2020 14:10 IST

बदायूं जिले में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि जिले की सदर कोतवाली और अलापुर पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार किया।अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सेल का गठन किया है।

बदायूं:बदायूं जिले में सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधी भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि जिले की सदर कोतवाली और अलापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संबंधी अफवाह और भ्रामक सूचना पोस्ट करने पर शुक्रवार रात चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा कई अन्य लोगों को चिह्नित किया गया है। हालांकि उन्होंने उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सेल का गठन किया है।

इसी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे थे।  

बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन के दौरान अफवाह फैलाने वालों व डॉक्टरों व नर्सों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात सीएम योगी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। 

यही नहीं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस और डॉक्टर पर हमला करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब ऐसे उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया, '' पुलिस तथा मेडिकल टीम पर हमला करने वालों या उनके साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।''

प्रदेश सरकार यह कदम ऐसे लोगों के लिये उठा रही है जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और पुलिस वालों के साथ अभद्रता या मारपीट कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ भी अभद्रता के समाचार मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशबदायूं
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया