लाइव न्यूज़ :

असम में पाइपलाइन फटने से पंप हाउस में फंसे 4 लोग लापता, बचाव अभियान तेज

By भाषा | Updated: October 8, 2019 13:21 IST

कोपीली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट तक प्रति सेकंड 12,000 लीटर पानी पहुँचाने वाली पाइपलाइन फटने के कारण पंप हाउस सहित संयंत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। इसके बाद से राज्य सरकार के अधीन आने वाली नार्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (नीपको) के तीन कर्मचारी और एक अन्य कर्मी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलापता व्यक्तियों की पहचान रोबर्ट बेट, प्रेमपाल बाल्मीकि, जॉय सिंग टिस्सू, और राजू रेड्डी के रूप में की गयी हैं। परियोजना अधिकारी रिक्की फूकन के अनुसार सोमवार को दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा गया था जो लापता व्यक्तियों की खोज कर रहा है।

असम के दीमा हसाओ जिले में एक पनबिजली संयंत्र तक पानी पहुँचाने वाली पाइपलाइन फटने के बाद से उन चार लोगों का मंगलवार तक कोई पता नहीं चल पाया है, जो पंप हाउस में फंसे थे।

यह पाइपलाइन सोमवार को फटी थी। कोपीली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट तक प्रति सेकंड 12,000 लीटर पानी पहुँचाने वाली पाइपलाइन फटने के कारण पंप हाउस सहित संयंत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। इसके बाद से राज्य सरकार के अधीन आने वाली नार्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (नीपको) के तीन कर्मचारी और एक अन्य कर्मी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि लापता व्यक्तियों की पहचान रोबर्ट बेट, प्रेमपाल बाल्मीकि, जॉय सिंग टिस्सू, और राजू रेड्डी के रूप में की गयी हैं। दीमा हसाओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी रिक्की फूकन के अनुसार सोमवार को दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा गया था जो लापता व्यक्तियों की खोज कर रहा है।

फूकन ने बताया कि पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बचाव दल को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी कम होने पर ही खोजी दल सुगमता से काम कर पायेगा। दुर्घटना के बाद नीपको ने पानी का दबाव कम करने के लिए जलाशय के सभी दरवाजे खोल दिए हैं।

दीमा हसाओ जिले के प्रशासनिक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। परियोजना स्थल पर कुछ अन्य स्थानों पर फंसे लोगों को बचा लिया गया है। कोपीली पनबिजली परियोजना कोपीली नदी पर स्थित है जिसकी शुरुआत 1976 में हुई थी। यह नीपको की पहली परियोजना थी जिसकी कुल क्षमता 275 मेगावाट है। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया