लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर छोटा राजन के खिलाफ वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के प्रयास सहित 4 नए मामले दर्ज, महाराष्ट्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी

By भाषा | Updated: January 22, 2020 20:06 IST

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुंबई के एक अपराध पत्रकार बलजीत शेरसिंह परमार पर 12 जनवरी, 1997 को एंटॉप हिल पर एक इमारत के बाहर राजन के मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने कथित तौर पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइन मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन कथित तौर पर शामिल हैं।आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज मामले में मुंबई पुलिस की एफआईआर एजेंसी ने ले ली है।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1997 में एक वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के प्रयास और तीन अन्य नये मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है।

इन मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन कथित तौर पर शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुंबई के एक अपराध पत्रकार बलजीत शेरसिंह परमार पर 12 जनवरी, 1997 को एंटॉप हिल पर एक इमारत के बाहर राजन के मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने कथित तौर पर हमला किया था।

उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज मामले में मुंबई पुलिस की एफआईआर एजेंसी ने ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने राजन के कथित गिरोह के सदस्यों द्वारा जबरन वसूली के दो और मामले दर्ज किये हैं और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित एक मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 1995 में व्यवसायी देवांग बिपिन पारीख से 20 लाख रुपये की कथित तौर पर मांग करने के लिए राजन और उसके गुर्गे गुरु सतम और सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि हेमंत द्वारा घीसुलाल जैन नामक एक व्यक्ति से 1998 में 25 लाख रुपये की कथित तौर पर मांग करने से जुड़ा एक अन्य मामला है।

हेमंत को राजन गिरोह का सदस्य माना जा रहा है। मुंबई पुलिस ने दोनों मामलों में आरोप पत्र दायर किये थे लेकिन राजन फरार रहा। उन्होंने बताया कि अंतिम मामला 1996 में बिल्डर शब्बीर एन पटेल और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने से संबंधित है। महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी है। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे सरकारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया