लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: दिल्ली के आजादपुर मंडी से जुड़े 4 और व्यापारी निकले कोविड-19 पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: April 30, 2020 11:04 IST

दिल्ली की आजादपुर मंडी एशिया में फल और सब्जी की सबसे बड़ी मंडी है. यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं. केंद्र सरकार द्वारा 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में ढील देने के बाद दिल्ली की आजादपुर मंडी खुली थी.

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले कोरोना वायरस संक्रमण से मंडी के एक व्यापारी की मौत हो गई थी। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 3439 मामले आए हैं और इससे 56 लोगों की मौत हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 4 और व्यापारियों को कोरोनो वायरस से संक्रमित पाया गया है। आजादपुर मंडी अधिकारी ने बताया है कि जिन व्यापारियों को कोरोना हुआ है, उन्होंने सब्जी मंडी में आना-जाना नहीं किया था। सब्जी मंडी में अब तक कुल 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 3,439 हुए

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3,439 हो गई, जबकि और दो लोगों की मौतें हुई हैं। दिल्ली सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 125 नए मामले सामने आए। घातक वायरस के कारण होने वाली मौतों की संख्या अब 56 हो गई है। 

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं। 

बुधवार से अब तक संक्रमण के कारण 66 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 10 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 197, मध्य प्रदेश में 129, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जम्मू-कश्मीर में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया