लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 4 लोगों की मौत, संक्रमित मामले बढकर 2,48,028 हुए

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:43 IST

Open in App

पटना, 22 दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,362 पहुंच गई। राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,48,028 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मधुबनी, सहरसा, सिवान एवं वैशाली जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में सोमवार अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 497 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,48,028 पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,19,315 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 577 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 1,73,36,868 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,41,935 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोविड-19 के 4730 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों का रिकवरी दर 97.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू