लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 4 और मौत व 234 नए मामले

By भाषा | Updated: July 7, 2020 14:11 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस समय संक्रमण से मरने वालों की संख्या 164 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जोधपुर में 60, भरतपुर में 40, कोटा में 24,अजमेर में 21, बीकानेर में 17 लोगों की अब तक कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।राजस्थान के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 234 नये मामले सामने आये हैं। राजस्थान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को चार और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 465 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 234 नये मामले सामने आने से घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 20922 हो गयी जिनमें से 4137 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को नागौर, धौलपुर, भरतपुर व जोधपुर में एक एक और संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 465 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि केवल जयपुर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 164 हो गयी है जबकि जोधपुर में 60, भरतपुर में 40, कोटा में 24,अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 234 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22 तथा सिरोही में 19 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव