लाइव न्यूज़ :

भाजपा की हिमाद्री सिंह, लोजपा के प्रिंस राज सहित 4 सदस्यों ने ली शपथ

By भाषा | Updated: November 18, 2019 13:26 IST

प्रिंस राज बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनकर आए हैं। उनके पिता रामचंद्र पासवान के निधन के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा की हिमाद्री सिंह 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में निजी कारणों से शपथ नहीं ले पाई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के श्रीनिवास पाटिल ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि उन्होंने भोंसले का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में चार नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। लोजपा के प्रिंस राज, भाजपा की हिमाद्री सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्रीनिवास दादा पाटिल और द्रमुक के डी एम कथिर आनंद ने शपथ ली।

प्रिंस राज बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनकर आए हैं। उनके पिता रामचंद्र पासवान के निधन के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा की हिमाद्री सिंह 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में निजी कारणों से शपथ नहीं ले पाई थीं।

राकांपा के श्रीनिवास पाटिल ने महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। इस सीट से सांसद रहे उदयन राजे भोंसले कुछ हफ्ते पहले सदन की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में पाटिल ने भोंसले को पराजित कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि उन्होंने भोंसले का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। द्रमुक के कथिर आनंद तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट से चुनकर आए हैं। इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर नकदी बरामदगी के चलते यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया था। यहां हाल ही में चुनाव संपन्न हुआ था। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डीएमकेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन