लाइव न्यूज़ :

लिफ्ट देने के बहाने लोगों को लूटने वाले ‘लिफाफेबाज’ गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर पुलिसकर्मियों के वेश में लोगों को लिफ्ट देकर उन्हें लूटने के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए रॉबी (40), राहुल कुमार (29), अलिक अब्राहम (37) और राहुल (27) ‘लिफाफेबाज’ गिरोह के सदस्य हैं और वह बस स्टैंड या सड़क किनारे खड़े राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे।

पुलिस के अनुसार, लिफ्ट देने के बाद आरोपी खुद को पुलिसकर्मी या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताते थे।

आरोपी पीड़ितों से कहते थे कि रास्ते में पुलिस की जांच चल रही है और वह अपनी सारी नकदी और मूल्यवान वस्तुएं एक लिफाफे में भर दें।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों को विश्वास दिलाने के लिए एक आरोपी भी अपने रुपये और अन्य कीमती सामान एक दूसरे लिफाफे में डाल देता था।

आरोपी पीड़ितों से एटीएम कार्ड के पिन भी पूछते थे और इसी दौरान लिफाफे बदल देते थे।

बाद में वह पीड़ितों को गंतव्य स्थान पर छोड़ देते और आगे जाकर उनके एटीएम से पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार को रिंग रोड पर जाल बिछाया गया और कार में सवार चार लोगों को डिफेंस कॉलोनी स्थित एक बस स्टैंड के पास रोका गया। पूछताछ और सामान की जांच करने पर पता चला कि वह ‘लिफाफेबाज गिरोह’ के सदस्य हैं।”

ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किये हुए छह मोबाइल फोन, गहने, 14 लिफाफे, एक वाकी-टाकी और पुलिस की वर्दी जैसे कपड़े बरामद किये गए।

उन्होंने कहा कि आरोपी जिस कार में सफर कर रहे थे उसे हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र से चुराया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुख्यात अपराधी है जो इससे पहले भी धोखाधड़ी, चोरी, लूटपाट जैसी वारदातों में शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि बॉबी नामक आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल