लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 4 लाख लोगों ने अभी तक नहीं ली कोविड टीके की दूसरी खुराक

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 नवंबर गुजरात के अहमदाबाद शहर में कम से कम चार लाख लोगों ने पात्रता होने के बावजूद अभी तक कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक नहीं ली है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भविन सोलंकी ने कहा कि 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने उन लोगों का पता लगाने की खातिर घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू किया है जिन्होंने कोविड टीके की दोनों खुराक नहीं ली है।

सोलंकी ने कहा, "हमने उन लोगों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण की खातिर 150 टीमों का गठन किया है, जिन्होंने पात्र होने के बावजूद कोविड टीका नहीं लिया है। अब तक, हमारी स्वास्थ्य टीमों ने 30,000 घरों का सर्वेक्षण किया है और 3,000 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने दोनों खुराक नहीं ली है।’’

उन्होंने कहा कि शहर के पूर्ण और आंशिक रूप से टीकाकरण वाले निवासियों की पहचान के लिए यह सर्वेक्षण निगम के स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से मौजूद कम्प्यूटरीकृत आंकड़ों के अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से उन लोगों के बारे में भी जानकारी मिलती है जिन्होंने गैर-सरकारी केंद्रों पर टीके लगाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे आंकड़े बताते हैं कि शहर में करीब चार लाख लोगों ने इसके लिए पात्र होने के बावजूद दूसरी खुराक नहीं ली है। सर्वेक्षण के दौरान, हमारी टीमों ने ऐसे लोगों के संबंध में एक अलग प्रविष्टि बनायी है तथा उनके पूर्ण टीकाकरण के लिए जरूरी व्यवस्था कर रहे हैं।"

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एएमसी ने अब तक कोविड टीकों की 77.06 लाख खुराक दी हैं जिनमें 47.39 लाख पहली और 29.66 लाख दूसरी खुराक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित