लाइव न्यूज़ :

विभिन्न जगह पर हुए सड़क हादसों में दिल्ली जल बोर्ड के कर्मी सहित 4 की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:32 IST

Open in App

नोएडा, दो नवंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गातमबुध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एक सड़क हादसे में मनीराम नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि फेस-2 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में दिल्ली जल बोर्ड में तैनात विजेंद्र सिंह (46 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि विजेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव के पास बीती रात को एक अज्ञात बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए सतवीर सिंह(51) को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले शशि कुमार दीक्षित नामक व्यक्ति की एक सड़क हादसे मे मौत हो गई ।

अधिकारी ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos