Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव पत्रकार के संपर्क में आए कर्नाटक सरकार के चार मंत्री, खुद को किया क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2020 11:09 IST2020-04-30T11:09:25+5:302020-04-30T11:09:25+5:30

कर्नाटक में कोरोना पॉजिटिव वीडियो जर्नलिस्ट के संपर्क में आने के बाद चारों मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। इन चारों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

4 Karnataka Ministers Self Quarantine As Video Journalist Tests Coronavirus Positive | Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव पत्रकार के संपर्क में आए कर्नाटक सरकार के चार मंत्री, खुद को किया क्वारंटाइन

इन मंत्रियों की लिस्ट में राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर अश्वत नारायण भी हैं (फाइल फोटो)

Highlightsकर्नाटक सरकार के चार मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया हैस्थानीय चैनल के एक कोरोना पॉजिटिव वीडियो जर्नलिस्ट के संपर्क में आए थे चारों मंत्री

बेंगलुरु:कर्नाटक (Karnataka) सरकार के चार मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, एक स्थानीय चैनल का वीडियो जर्नलिस्ट कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है, जिसके संपर्क में चारों मंत्री 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच में आए थे। ऐसे में चारों मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

कर्नाटक सरकार के इन चारों मंत्रियों ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए वीडियो जर्नलिस्ट के संपर्क में आए थे, जिसकी वजह से वो खुद को क्वारंटाइन कर रहे हैं। मंत्रियों ने अपने-अपने ट्वीट में ये भी बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन फिर भी वो क्वारंटाइन कर रहे हैं। 

राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर अश्वत नारायण, गृह मंत्री बसवाराज बोम्मई, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर सुधाकर और पर्यटन मंत्री सीटी रवि वो चार मंत्री हैं, जिनसे वीडियो जर्नलिस्ट ने मुलाकात की थी। वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो जर्नलिस्ट के संपर्क में आने वाले तकरीबन 40 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, जिसमें उसके परिजन और अलग-अलग संस्थानों के पत्रकार शामिल हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में कोरोना वायरस के अब तक कुल 535 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 216 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आपको बताते चलें कि हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। 

Web Title: 4 Karnataka Ministers Self Quarantine As Video Journalist Tests Coronavirus Positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे