लाइव न्यूज़ :

तीसरी भारत-मध्य एशिया वार्ता 19 दिसंबर को नयी दिल्ली में होगी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता 19 दिसंबर को नयी दिल्ली में होगी जिसमें उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहित प्रेस वार्ता में कहा कि इस वार्ता में दोनों पक्षों के बीच करोबार, सम्पर्क और विकास सहयोग को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी, साथ ही आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रियों का संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने का भी कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी बैठक 18 से 20 दिसंबर तक होगी जिसमें इन पांचों देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे ।

गौरतलब है कि भारत और मध्य एशियाई देशों की दूसरी बैठक अक्तूबर 2020 में डिजिटल माध्यम से हुई थी ।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत, मध्य एशिया को विस्तारित पड़ोस मानता है और इन देशों के साथ संबंधों के मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध है।

बागची ने कहा कि भारत और ताजिकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिये वहां के विदेश मंत्री शिराजुद्दीन मुरूद्दीन 18 से 20 दिसंबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि इसमें दोनों देश आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया जायेगा और अपने सामरिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा होगी ।

उन्होंने बताया कि शिराजुद्दीन की विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 18 दिसंबर को बैठक होगी ।

प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इस वर्ष तीन बार ताजिकिस्तान की यात्रा पर गए थे जिसमें मार्च में ‘‘हार्ट आफ एशिया सम्मेलन’’ तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन शामिल है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने भी वहां का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया