लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 3992 नए मामले, 50 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:24 IST

Open in App

रांची, 19 अप्रैल झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गयी।

वहीं, इसी अवधि में संक्रमण के 3992 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकाारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 162945 संक्रमितों में से 133479 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 28010 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 43691 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 3992 संक्रमित पाये गये।

रांची में जहां 1073 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 676, कोडरमा 287 तथा धनबाद में 174 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में जहां 11 लोगों की मौत हो गयी वहीं पूर्वी सिंहभूम में 17, गोड्डा में चार तथा दुमका, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पलामू एवं रामगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा, चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज एवं पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos