दिल्ली में कोविड-19 के 399 नये मामले सामने आये, 12 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:20 IST2021-01-10T17:20:07+5:302021-01-10T17:20:07+5:30

399 new cases of Kovid-19 in Delhi, 12 patients died | दिल्ली में कोविड-19 के 399 नये मामले सामने आये, 12 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 399 नये मामले सामने आये, 12 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली,10 जनवरी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 399 नये मरीज सामने आये। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर घटकर 0.51 फीसद हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,30,200 हो गयी है। वहीं, 12 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 10,678 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 3,468 मरीज उपचाराधीन हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार आया है और अब यह नियंत्रण में है।’’

शुक्रवार को 77,600 जांच होने के बाद 399 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 399 new cases of Kovid-19 in Delhi, 12 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे