लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 3979 नए मामले, 138 की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जून कर्नाटक में कोरोना वायरस के 3979 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 138 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद कुल मामले 28.23 लाख हो गए और मृतक संख्या 34,425 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिन में 9768 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 26,78,473 हो गई है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,10,523 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सामने आए 3979 मामलों में से बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से 969 हैं। शहर में 3176 लोग संक्रमण से उबरे हैं और 14 की मौत हुई है। वहीं दक्षिण कन्नड़ में 498, मैसूरु में 404, हासन में 336 मामले आए हैं। इसके अलावा, मैसूरु में 22, दक्षिण कन्नड़ में 15, बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 14, बल्लारी और धारवाड़ में 10, हासन में नौ लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में अबतक 3.33 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,61,287 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित