लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 397 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 11:33 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 दिसंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 397 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.85 लाख से अधिक हो गयी है। वहीं संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,535 हो गयी है।

संक्रमित हुए लोगों में अभिनेता राम चरण का नाम भी शामिल है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया है।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। मैं घर पर पृथक-वास में हूं। उम्मीद है जल्द ठीक हो जाऊंगा और वापसी करूंगा।’’

राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 28 दिसंबर रात आठ बजे तक के मामलों की जानकारी दी गयी है। बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे अधिक 92 मामले आए। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि से 37, रंगारेड्डी से 28 मामले आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 2,77,931 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पीड़ित 5,999 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 67.93 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक प्रति दस लाख आबादी पर करीब 1.82 लाख नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.9 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो